जमशेदपुर : समुदाय-आधारित पहल के रूप में शिक्षा, स्थिरता (Sustainability) और सशक्तिकरण के माध्यम से वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत ReLearn Foundation, जिसकी स्थापना वर्ष 2015 में हुई थी, ने अपना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर फाउंडेशन से जुड़े सदस्य, स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय-आधारित पहलों के माध्यम से शिक्षा को सशक्त साधन बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को दोहराना रहा। कार्यक्रम के दौरान ReLearn Foundation द्वारा वर्ष 2015 से अब तक शिक्षा, स्थिर विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। फाउंडेशन ने अब तक अनेक ज़रूरतमंद बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में ReLearn Foundation के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन “सीखो, सिखाओ और आगे बढ़ो” की भावना के साथ वंचित समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। Foundation Day के अवसर पर संस्था के सदस्यों ने आने वाले समय में डिजिटल लर्निंग, स्किल डेवलपमेंट एवं सामुदायिक शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेश के साथ किया गया कि शिक्षा ही सशक्त समाज की मजबूत नींव है।
