जमशेदपुर : झारखंड की बेटी श्रेया अधरजी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की महिला फिटनेस (वोमेन्स फिजिक्स) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर मिस इंडिया 2026 का खिताब झारखंड के नाम किया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उन्होंने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड को गर्व महसूस कराया।रविवार को सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्ष रानी गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोनारी आदर्श नगर स्थित श्रेया अधरजी के आवास पर पहुंचा।मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रानी गुप्ता ने कहा, “श्रेया ने पिछले 6 सालों में दो बार राज्य और तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत से झारखंड का नाम रोशन की है। हाल ही में यूपी के लखनऊ से गोल्ड मेडल जीतकर उसने मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। झारखंड की एक बेटी ने आज न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे राज्य का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
रानी गुप्ता ने इस अवसर पर राज्य सरकार से भी अपील की वे राज्य की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि वे भविष्य में भी झारखंड और देश का नाम रोशन कर सकें।समिति ने तहे दिल से श्रेया को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई वह आने वाले दिनों में और भी ऊंचाइयों को छुएंगी।मौके पर सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के सविता कुमारी,तारा शर्मा,दीपा घोष सहित अन्य शामिल रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
