जमशेदपुर : राम नृत्य स्टूडियो एवं आरम्भ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उभरते कलाकारों के लिए डांस एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 3 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। ड्राइंग प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में सुदीक्षा हंसदा ने प्रथम स्थान, नैतिक कुमार ने द्वितीय स्थान तथा प्रयांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में ओम मल्लिक प्रथम, दीक्षिता हंसदा द्वितीय और दानिश महतो तृतीय स्थान पर रहे।
डांस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में स्मृति महतो ने प्रथम स्थान, मानवी गोप ने द्वितीय स्थान और नंदिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में योशिका अग्रवाल प्रथम, अंजिष्णु मैती द्वितीय तथा नैतिक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राम शांडिल्य, अमित सिंह,दिव्य सिंह,धीरज कुमार और राम कृष्ण ठाकुर ने अपना योगदान दिया।
