जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देश पर तुलसी भवन बिस्टुपुर मे किया गया. बैठक का नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया एवं मंच संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने किया महत्वपूर्ण बैठक में जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल हुए एवं अपना-अपना विचार रखे केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी कहा, कि जमशेदपुर के युवा वर्ग को रामनवमी महोत्सव मे अग्रिम भूमिका निभाने की जरूरत है।
केन्द्रीय समिति के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल जी ने कहा कि सोनारी मे विसर्जन देर रात तक न हो इसके लिए भी केन्द्रीय समिति को सोनारी के सभी समितियो से एक बैठक करनी चाहिए, सोनारी के अशोक जैन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिला परिषद रामनवमी के नजदीक समय पर कोई बैठक न रखे जरा पहले बैठक कर ले और जरूरत से ज्यादा कागजात संबधी परेशानी न करे, कदमा संकट मोचन हनुमान अखाडा से उतम कुमार दास ने बताया कि कदमा उलियान मोड मे स्थापित हनुमान मंदिर के पास रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के सैकडो आनलाइन डिलीवरी ब्वायज के सैकड़ो बाइक से मंदिर और आसपास के सडक पर अतिक्रमण से हिंसा की घट सकती है।
बडी घटना इसपर जल्द कार्रवाई हो, सभी के सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि हिन्दू नववर्ष के पूर्व संध्या यानी 18 मार्च को हिन्दू नववर्ष यात्रा एवं 28 मार्च को रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन का निर्णय लिया गया केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के सभी रामनवमी अखाड़ा समितियो को एक सूत्र मे पिरोह कर केन्द्रीय समिति को जमशेदपुर मे सशक्त संगठन बनाने मे आप सबो के योगदान एंव सहयोग के कारण हो पाया।
आने वाले समय में केन्द्रीय समिति का और विस्तार किया जाएगा, जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति को विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपना सहयोग देने की बात कही आज की महत्वपूर्ण बैठक मे जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी समिति के संरक्षक सुमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलजय बोस, सचिव विजय तिवारी, सह सचिव उत्तम कुमार दास, जीतेंद्र प्रमाणिक, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, जटाधारी शिव हनुमान मंदिर के उमेश सिंह, गोविंदपुर से धीरज सिंह, जम्बू अखाडा से रणवीर मंडल , टेल्को से ओम प्रकाश, पारडीह से संजय मुखर्जी, बिष्टुपुर से विश्वनाथ तथा अन्य कई अखाडा के माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
