जमशेदपुर: बीते तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। विशेष रूप से सोनारी का आदर्श नगर इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। यहां बारिश का पानी कई घरों और खाली प्लॉटों में घुस चुका है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़कों से होता हुआ रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, जमशेदपुर की प्रमुख नदियाँ खरकाई और स्वर्णरेखा भी उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। नगर निगम की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन रफ्तार धीमी होने के कारण लोगों में नाराजगी व्याप्त है। प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है और ड्रेनेज सिस्टम को सुचारू करने की कोशिशें जारी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
