जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने मंगलवार को विभिन्न आवासीय इलाकों में व्यापक जनसंपर्क पदयात्रा की। उन्होंने आशियाना अनंतरा, आस्था स्पेस टाउन, सुंदरबन फेज-1, चंद्रावती नगर सोसाइटी, आशियाना सन सिटी, शहीद मनोरंजन वास्तु विहार, साईं कॉम्प्लेक्स फेज-1 व 2, न्यू ग्रीन सिटी, गायत्री होम्स बालीगुमा तथा आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।

पदयात्रा के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने स्थानीय नागरिकों से सीधे मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल संकट, जलनिकासी, सड़क मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं—पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो इन मूलभूत मुद्दों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान में क्रम संख्या 2, “छड़ी छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि मानगो के समग्र और सतत विकास की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, समर्थक और कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर प्रत्याशी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर उन्हें उत्साहजनक समर्थन भी मिला।
