जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के डिमना, आस्था स्पेस टाउन स्थित चुनावी कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का पहली बार चुनावी कार्यालय में आगमन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
विधायक सरयू राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संध्या सिंह को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव मानगो के भविष्य से जुड़ा हुआ है और जनता को विकास, पारदर्शिता एवं ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में एकजुट होकर निर्णय लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान एनडीए की एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस मौके पर भाजपा बरकट्ठा विधायक एवं चुनाव प्रभारी अमित यादव, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, नीरज सिंह सहित भाजपा एवं जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी और उत्साह ने यह संदेश दिया कि मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए पूरी मजबूती और संगठनात्मक एकता के साथ मैदान में है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
