जमशेदपुर : नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद सभी डिग्री कॉलेज में इंटरमीडिएट का नामांकन पर राजभवन ने रोक लगा दिया है. जिस कारण पूरे झारखंड राज्य के लाखों छात्रों अपने भविष्य के प्रति चिंतित है , स्कूलों में पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं , शिक्षक नहीं है , उतनी संख्या अलाउटेड सीट नहीं है तो आखिर छात्रों का होगा क्या ? जो छात्र 11 वीं की परीक्षा दिए है उनका रिजल्ट भी नहीं आया है ,और उनको भी स्कूलों में शिफ्ट करने की बात राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है , 8 महीने के लिए छात्रों के पढ़िए और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,इसी विषय पर जोरदार आंदोलन की रणनीति बनाते हुए सभी लोगों ने अपना अपना पक्ष इस मीटिंग में रखा।
जदयू के युवा नेता हेमंत पाठक ने कहा – राज्य के शिक्षा मंत्री पूरी तरह से अज्ञानता का शिकार हो गए है , राजभवन और राज्य सरकार अपने अपने फैसले पे अड़े हुए है , कहा राजभवन को राज्य सरकार से इंटर के छात्रों के नामांकन संबंधी जानकारी और तैयारी का जायजा लेने चाहिए थे और राज्य सरकार को भी इन 6 वर्षों में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए नामांकन की रूप रेखा एवं आधारभूत संरचना , स्कूल को अपग्रेड करने की व्यवस्था कर लेनी चाहिए थी सबसे बड़ा सवाल है सरकार से – जितने भी +2 स्कूल या इंटर कॉलेज है उनमें पहले की अपेक्षा नामांकन की कितनी सीटे बढ़ाई गई है
11वीं के छात्रों की संख्या के आधार पर 12वीं में नामांकन होता है क्योंकि इतने ही साइट अलाउटेड होती है ,अगर अभी 12वीं के छात्रों को भी कॉलेज से भागा दिया जाएगा तो कौन सा स्कूल या कॉलेज उन छात्रों को नामांकन देगा, उनका 2 रोल कोड , 2 पंजीयन संख्या और शायद 2 रोल नंबर भी प्राप्त हो तो इस अवस्था में जब छात्र बाहर पढ़ने या जॉब करने जाएगा तो क्या उनका प्रमाण पत्र को संस्थान फर्जी नहीं मानेगा ?
इसलिए इस आंदोलन को परिणाम तक पहुंचने के लिए जेडीयू युवा टीम और छात्रों के एक मंडली के साथ 26 जुलाई से जमशेदपुर पूर्वी विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास, जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय, पोटका विधायक संजीव सरदार , जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को एक ज्ञापन दिया जाएगा कि छात्रों की बाते माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाए उसके बाद शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी घर पर हजारों छात्रों के साथ घेराव किया जाएगा ।जब तक कि 12 वीं के छात्रों की स्थिति पूर्व की भाती ही रखने पे सरकार कोई निर्णय नहीं लेती।
इस बैठक की अध्यक्षता जेडीयू युवा नेता हेमंत पाठक ने किया. बैठक में साहेब बागती, जगदीप सिंह, भीम प्रभाकर, पवन बागती, मंटू सतुआ, राहुल गुप्ता, रोशन प्रसाद, दीपक ठाकुर, रितेश पांडेय इत्यादि कुछ छात्र उपस्थित थे।
