जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने जमशेदपुर में लगातार बढ़ते जघन्य अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आहूत बंद को ऐतिहासिक, स्वतःस्फूर्त एवं जनभावनाओं का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि इस बंद की अभूतपूर्व सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड की जनता राज्य सरकार की नीतियों और विधि-व्यवस्था की स्थिति से बेहद आक्रोशित एवं त्रस्त है। जनता अब मूकदर्शक बनकर रहने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद कर रही है। कहा कि जमशेदपुर की जनता ने इस बंद को सफल बनाकर सीधा संदेश दिया है कि शहर में बढ़ते अपराध, हत्याएं, चापड़बाजी, लूट, छिनतई और असुरक्षा के माहौल को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता जवाबदेह और संवेदनशील शासन चाहती है और कानून का राज स्थापित देखना चाहती है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जमशेदपुर की जागरूक जनता के प्रति आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के शांतिपूर्ण और स्वैच्छिक सहयोग ने इस आंदोलन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है।
रघुवर दास ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से इस जनआक्रोश से सबक लेने का आग्रह करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जवाबदेह एवं जिम्मेदार प्रशासन का परिचय देना समय की आवश्यकता है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जनता का लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।