“हरियाली है तो भविष्य सुरक्षित है!”
JAMSHEDPUR : विश्व पर्यावरण दिवस एवं हिंदू सम्राट एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बजरंग दल गौ रक्षा समिति मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जमशेदपुर महानगर झारखंड बारीडीह एवं टिनप्लेट पार्क परिसर में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष बिकास कुमार डे के नेतृत्व में, जिला महामंत्री अमरनाथ देव , उपाध्यक्ष जीतेन्द्र ओझा , जिला मंत्री प्रशांत कुमार , मीडिया प्रवक्ता पीयूष ठाकुर ,समेत अन्य पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधा लगाया गया ।
“एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम!”
आइए हम सब मिलकर धरती को हरा-भरा बनाएं और आने वाले कल को संजीवनी दें। आपका एक छोटा-सा कदम पर्यावरण संरक्षण की एक बड़ी शुरुआत बन सकता है।
