जमशेदपुर : बकरीद को ध्यान में रखते हुए नए एसएसपी पीयूष पांडेय ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. कल शाम को वे खुद ही सड़कों पर निकले थे और फ्लैग मार्च किया. इस बीच पुलिस टीम भी साथ में थी. शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में एसएसपी पहुंचे और लोगों से बकरीद शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की. इस बीच यह भी बताने का काम किया गया कि किसी भी तरह की अनहोनी से निबटने के लिए पुलिस-प्रशासन कमर कसकर बैठी है.
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर की निगरानी रखी जा रही है. जहां कहीं से भी किसी तरह की सूचना मिलने पर फौरन पुलिस टीम को भेजने का काम किया जा रहा है. हालाकि बकरीद को लेकर अबतक किसी तरह की अप्रीय घटना की सूचना नहीं है.
शहर के थानेदारों को किया सतर्क
बकरीद को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने शहर और गांवों के सभी थानेदारों को सतर्क कर दिया है. उन्हें खास निगरानी रखने और पूरे ईलाके में गश्ती करने के लिए कहा है. किसी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल मुख्यालय को खबर करें.
