जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के अधिकारियों को उनके कामकाज के प्रदर्शन पर अप्रेजल रिपोर्ट की जानकारी दे दी गई। इस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर अधिकारियों का सालाना बोनस चालू माह के अंत तक उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा, फिर उनका वेतन बढ़ जाएगा। टाटा मोटर्स में करीब 1000 अधिकारी हैं। अधिकारियों का सालाना बोनस के लिए उनका अप्रेजल के तहत प्रदर्शन का लेखाजोखा तैयार किया जाता है। इस लेखा जोखा के आधार पर अप्रेजल रिपोर्ट तैयार होता है।


Advertisements
Advertisements

