जमशेदपुर : गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में हुए दर्दनाक विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए आजादनगर स्थित ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में शुक्रवार की नमाज के बाद एक श्रद्धांजलि सभा (शोक सभा) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमीयत उलेमा के सचिव हाफिज अनवर आलम ने हादसे को देश की एक बड़ी क्षति बताया और मृतकों के लिए मगफिरत की दुआ की। सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर और अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी ने की।
सभा में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से आज़ादनगर थाना पीस कमेटी के सचिव मुख्तार आलम खान, जाकिरनगर मोहर्रम अखाड़ा कमेटी से अय्यूब अली, समाजसेवी हाजी राजी नौशाद, MGM मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत्त डॉ. जामिल असगर, इंजीनियर फिरोज असलम, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, सिद्दीक अली, मोहम्मद फिरोज, ताहिर हुसैन, इरशाद खान, मोहम्मद आफताब आलम, मोइनुद्दीन अंसारी, जमील अख्तर और नादिर खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन ख्वाजा गरीब नवाज़ मस्जिद के इमाम अस्लम रब्बानी द्वारा की गई विशेष दुआ के साथ हुआ। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के लिए जन्नत की दुआ करते हुए उनके परिजनों को सब्र प्रदान करने की प्रार्थना की।यह कार्यक्रम एकजुटता, संवेदना और मानवता का प्रतीक बना, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर शांति और श्रद्धांजलि का संदेश दिया। इसके अलावा ट्रस्ट के सेक्रेट्री मुख्तार आलम खान ने सुझाव दिया कि टाटा समूह सभी शहीदों को एक करोड की राशि के अलावा उन्के परिवार के एक सदस्य को नोकरी भी प्रदान करे ताकि उन्की मदद हो सके।
