जमशेदपुर : एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक दुर्घटना समूचे देश को स्तब्ध करने वाली है। इस हादसे में जिन यात्रियों एवं क्रू सदस्यों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों के लिए यह एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। पीड़ित परिवारों का यह दुःख केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे देश का दुःख है। हम इस विषम घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ पूरी संवेदनाओं एवं एकजुटता के साथ खड़े हैं।
श्री जटाशंकर पांडे ने केंद्र एवं राज्य सरकार से आग्रह किया है कि हादसे में फंसे यात्रियों की हर संभव त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाए। साथ ही राहत, बचाव और चिकित्सा कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन तथा सर्वोच्च स्तरीय प्रबंधन उपलब्ध कराया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र सहायता मिल सके। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
