जमशेदपुर : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने निवास पर परिवार के बच्चों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया। इस अवसर पर बच्चों को भी अभियान से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उनके पुत्र अंश कुमार, भतीजे तेजस कुमार एवं नैतिक साहू ने उत्साहपूर्वक तिरंगा फहराया। बच्चों में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विशेष जिज्ञासा रही और उन्होंने तिरंगे के रंगों, अशोक चक्र तथा राष्ट्रध्वज के महत्व से संबंधित कई प्रश्न पूछे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल नारों और आयोजनों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे संस्कार और जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। बच्चों को बचपन से ही देश, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ-साथ हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को भी ऐसे राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों में सहभागी बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान और देश की एकता के महत्व को समझ सके।
दिनेश कुमार ने कहा, “तिरंगा केवल हमारे घर की छत पर नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में लहराना चाहिए। जब बच्चों में राष्ट्रप्रेम के संस्कार मजबूत होंगे, तभी मजबूत और विकसित भारत की नींव और सुदृढ़ होगी. इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।