जमशेदपुर । शहर में लगातार बढ़ रही हत्या, चापड़बाजी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को जमशेदपुर में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर शांतिपूर्ण बंद का आयोजन किया गया। यह बंद केवल एक दल का न होकर, कानून-व्यवस्था की बदतर होती स्थिति के विरुद्ध आम नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सामूहिक आवाज़ थी।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
बंद का व्यापक प्रभाव
बंद का असर मानगो, बिष्टुपुर, साकची, आदित्यपुर, कदमा, सोनारी और गोलमुरी सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। व्यापारियों और आम जनता ने स्वयं स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन का समर्थन किया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा शहर के छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू की गई थी।
बर्मामाइंस में एकजुटता
बर्मामाइंस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बंद को प्रभावी बनाया। इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिमांशु सिंह हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर बर्मामाइंस बाजार की चाय-नाश्ते, कपड़ा, राशन, दवा, गैरेज और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें दिन भर शांतिपूर्ण ढंग से बंद रहीं।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से निम्नलिखित प्रमुख मांगें कीं:
हिमांशु सिंह हत्याकांड के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें कठोर दंड।
घटना के समय मूकदर्शक बने पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करना।
शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु प्रभावी और ठोस कदम उठाना।
अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित करना।
सांसद विद्युत वरण महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सड़क पर उतरकर बंद का समर्थन किया और बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की।