जमशेदपुर : कभी नक्सलियों की गोली के साय में रहने वाला क्षेत्र जमशेदपुर का बोड़ाम जहा शिक्षा पाने के लिए छात्र या तो बंगाल या फिर जमशेदपुर आना पड़ता था जिस कारण यहा बच्चो पढ़ाई करना मुश्किल हो चला था । मगर अब शिक्षा लेने के लिए लालायित रहने वाले यहां के युवा और स्थानीय लोगो का वर्षो से डिमांड रहा था की बोड़ाम जैसे क्षेत्र में डिग्री कॉलेज होना आती आवश्यक है । जिसको देखते हुए कई राजनीति विवादो के बाद भी 14 कड़ोर में लगभग 5 एकड़ की बंजर पहाड़ी क्षेत्र पर डिग्री कॉलेज स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास से पास हुआ और आज का दिन भूमि पूजन क्षेत्र की जनता को साथ ले विधायक ने किया । जिस अवसर पर jmm नेता आस्तिक महतो सहित पूर्व जिला परिषद रहे सपन महतो उपस्थित रहे । जहा विधायक ने कहा कई तरह के विवाद के बाद जनता के डिमांड पर इस कॉलेज का आज भूमि पूजन किया गया अब यहा के बच्चो को बंगाल या अन्य स्थानों पर पढ़ाई के लिए जान की जरूरत नही।

