जमशेदपुर : नदी में पानी भर जाने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस गया है जिससे कई लोगों का घर डूब गया, जिस कारण लोग बेहद परेशान हैं। जिसके बाद आजाद समाज पार्टी की जुगसलाई इकाई ने जुगसलाई विधानसभा प्रभारी मोहम्मद फ़िरदौस से संपर्क किया जिसके तुरंत बाद आजाद समाज पार्टी ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम अकरम के नेतृत्व में जुगसलाई में बाढ़ पीड़ित इलाके गरीब नवाज कॉलोनी, इस्लाम नगर, हबीब नगर तथा अन्य इलाकों का दौरा किया। और पीड़ित लोगों में खाद्य सामग्री का वितरण किया।

आजाद समाज पार्टी के कार्यकता और पदाधिकारी बाढ़ पीड़ित लोगों डूबे घरों से निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचाने में और खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए है। मौके पर मौजूद इंचागढ़ विधान सभा प्रभारी शमशेर आलम, सरायकेला खरसावां जिला महासचिव वसीम अहमद, मोहम्मद यूसुफ , सलाहुद्दीन अहमद, तौसीफ खान , मोहम्मद अनस, मोहम्मद आजम, मोहम्मद राजा तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
