जमशेदपुर : कदमा नर्सरी स्कूल, बीएच एरिया, गणेश पूजा मैदान के पास स्थित परिसर में स्पोर्ट्स डे का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती पी.के. भाम्रा के मार्गदर्शन में हुआ।


इस अवसर पर अशोक अगरवाल सर, रंजीत सिंह मेहरा, फैसल सर, नंदनी मैम तथा जमशेदपुर इनर व्हील क्लब ईस्ट के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी फुर्ती, अनुशासन व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं सुमन मैम, रानी मैम, कविता मैम, जागृति मैम, मनीषा मैम एवं रूमा मैम का विशेष योगदान रहा। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
