जमशेदपुर : बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए बुधवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत बरण महतो जी एवं जमशेदपुर पूर्वी की लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी के सहयोग से बागुनहांतु चौक स्थित काली मंदिर प्रांगण में तीन सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने कहा कि इस बढ़ती हुई ठंड में हमारे जनप्रतिनिधि जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और वैसे सभी जरूरतमंदों को कंबल दिया जाएगा जो कंबल के अभाव में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है इस दौरान काजू शांडिल,जीवन साहू,कंचन दत्ता,विजय साहू,रूप देवी, ओम पोद्दार,राम मिश्रा,अनिकेत रॉय,राजेश गोस्वामी, पुरण साहू,दिलीप मित्रा, मुक्ता नमता, मिनी सिंह,प्रमिला साहू,आरती यादव,कमला साहू, सरस्वती देवी, मप्पी दास मनोज कुमार,रोहित साहू आदि उपस्थित थे।





