जमशेदपुर : जमशेदपुर साइबर पुलिस द्वारा गिरफ्तार रमेश कुमार सिंह की जमानत याचिका ऊपरी अदालत ने खारिज कर दी है. रमेश कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने टाटा मोटर्स के कुछ अधिकारियों और सरकारी संस्थानों के खिलाफ आपत्तिजनक मेल भेजे, जिससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। इसी मामले में उन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।
साइबर पुलिस के रिमांड पर….
फिलहाल बिष्टुपुर, जमशेदपुर की साइबर पुलिस ने रमेश कुमार सिंह को रिमांड पर लिया है। पुलिस की टीम गहन पूछताछ कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच चल रही है।

पूछताछ में बड़े नामों का खुलासा…..
इंटरोगेशन के दौरान रमेश कुमार सिंह ने कुछ टाटा मोटर्स अधिकारियों, ठेकेदारों और राजेश कुमार दास का नाम लिया है। पुलिस अब इन पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।
अब आगे क्या….?
अगले कदम के तौर पर साइबर पुलिस संबंधित लोगों को तलब कर सकती है और जांच को और आगे बढ़ा सकती है। इस पूरे प्रकरण पर सभी की नज़रें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस मामले में जमशेदपुर साइबर पुलिस की सतर्कता और तत्परता काबिले-तारीफ़ है। पुलिस टीम की निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण ने एक बार फिर भरोसा मज़बूत किया है।
