जमशेदपुर : परसूडीह के मकदमपुर रोड नंबर दो, गांधी स्कूल के पास मंगलवार शाम दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें झामुमो नेता मनुव्वर हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन और भतीजे एहतेशाम हुसैन को गंभीर चोटें आईं हैं, खासकर सिर में गंभीर चोट की खबर है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हरवे-हथियार से हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की।
क्या हुआ घटनास्थल पर…..
- झड़प की शुरुआत आपसी विवाद को लेकर दोनों गुटों में हुई।
- हमला इतनी तीव्र था कि झामुमो नेता के बेटे के सिर में गंभीर चोट आयी है।
- पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई….
- घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
- स्थानीय प्रशासन ने झड़प के कारण पैदा हुए तनाव को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में गश्त शुरू कर दी है।
- इस समय पूरे परसूडीह क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति है और प्रशासन घटना पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।
