जमशेदपुर : थाने में उस वक्त माहौल गरमा गया जब स्थानीय निवासी बंटी सिंह अचानक उग्र हो गए। बंटी सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा— “हम कोई चोर नहीं हैं, समाज के प्रतिष्ठित आदमी हैं। आप लोग मेरे घर कैसे चले गए मैं कोई अपराधी हूं।”

बताया जा रहा है कि किसी मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम बंटी सिंह के घर पहुंची थी, जिसके बाद उन्हें थाने बुलाया गया। इसी बात को लेकर थाने में बंटी सिंह भड़क गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।
थाने परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार, बंटी सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि बिना पूर्व सूचना और सम्मानजनक व्यवहार के घर पर जाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने न तो कोई कारण बताया और न ही कोई दस्तावेज दिखाया।
इस दौरान थाने में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और मामले को शांत कराया. वहीं, पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि सारी कार्रवाई कानून के दायरे में की गई है और जांच जारी है। पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
