जमशेदपुर : गोलमुरी थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया है. 18 जनवरी 2025 की सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक लावारिस लेडीज बैग पड़ा हुआ मिला। पुलिस द्वारा तत्परता से बैग की जांच की गई, जिसमें मौजूद कागजातों के आधार पर बैग के स्वामिनी की पहचान लीला दास (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई।

गोलमुरी थाना की ओर से तत्काल उन्हें सूचित किया गया और थाना परिसर में बुलाकर उनका बैग सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया गया। बैग में करीब ₹2500 नकद, एक मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे, जो पूरी तरह सुरक्षित पाए गए।
अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर लीला दास ने गोलमुरी थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस ईमानदार और जिम्मेदार कार्य की सराहना की है. गोलमुरी थाना का यह कदम पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
