जमशेदपुर : जमशेदपुर के अपहृत उद्यमी पुत्र कैरव गांधी की सकुशल रिहाई पर आजसू पार्टी ने जमशेदपुर पुलिस को बधाई दी है। पार्टी प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयासों के कारण यह सफलता संभव हो सकी।
अप्पू तिवारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से काम करते हुए न सिर्फ पीड़ित परिवार को राहत दी, बल्कि आम जनता के बीच कानून-व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत किया है। अपहरण जैसी गंभीर घटना में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
अप्पू तिवारी ने कहा कि कैरव गांधी के परिवार के प्रति संवेदना और शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता की सुरक्षा और न्याय के पक्ष में खड़ी रहेगी।
