जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ मानगो में अपने चुनाव अभियान को और तेज करते हुए खड़िया बस्ती, जवाहर नगर रोड़ नंबर 14, जनता पथ, गुडुरुबासा, कटकटड़ुंगरी, गजहडीह, बालीगमा, मून सिटी बस्ती, राजीव पथ, उन्मत नगर, सर्वोदय पथ, चाणक्यपुरी, देवकुंज डिमना रोड, चन्द्रावती नगर में पदयात्रा और बैठक कर जनता से सीधा संवाद कर विकास का संकल्प दोहराया. मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि मेरा दृढ़ संकल्प है और यह सपना जनता की शक्ति से ही साकार हो सकता है. आप मुझे समर्थन करे और विजयी बनाए, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. मानगो की जनता से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उन्हें विजयी बनाए. उन्होंने कहा कि हमारा एजेंडा सिर्फ डेवलपमेंट ही है और वहीं हमारी प्राथमिकता भी होगी. इसी विकास की यात्रा को आगे ले जाने के लिए जनता के साथ की जरूरत है।

