जमशेदपुर : सी पी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति के द्वारा आज शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड यूनियन चुनाव में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने पर अपने अध्यक्ष दिनेश कुमार, यूनियन में उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव जीत कर काबिज होने के लिए सच्चिदानंद और रंजन मिश्रा अभिनंदन किया गया। विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल और विद्यालय के पदाधिकारियों ने बुके और अंग वस्त्र तथा उपहार दे कर सम्मानित किया।

कार्यकम में दिनेश कुमार ने अभिनन्दन करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया और कहां की सहयोगी कर्मचारियों ने जो विश्वास जताया है उसका परिणाम भी सार्थक रहेगा। तीनों यूनियन के पदाधिकारियों को शिक्षकों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सालिक देवांगन, जगदेव साहू, अशोक सिंह, जैशप लाल देवांगन, बीरेंद्र कुमार टीनू, राकेश कुमार, मिठू यादव अन्य काफी संख्या में शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

