जमशेदपुर : पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर झारखंड की राजनीति में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस निर्णय के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि गुरुजी का संपूर्ण जीवन झारखंड और झरखंडियों के हित, आदिवासी समाज के उत्थान और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष और योगदान ने झारखंड की सामाजिक-राजनीतिक पहचान को मजबूत किया। अंकित आनंद ने कहा कि मोदी सरकार ने गुरुजी के अविस्मरणीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें पद्म भूषण देकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह सम्मान झारखंड की जनता के सम्मान का प्रतीक है।

