जमशेदपुर : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल बिरसानगर जोन नंबर 6 बी के स्कूल प्रांगण में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का कार्यक्रम साईं सरस्वती वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय की सचिव जयंती शान्ता, मेराकी फाउंडेशन से रीता पात्रो, बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार, प्रभात न्यूज़ की मीडिया पार्टनर नीतू दुबे, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार एवं अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती देवी रमन एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय सचिव जयंती शान्ता ने अपने संबोधन में व्यक्ति के जीवन में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, आत्महत्या जागरूकता अभियान, लड़कियों का समाज में उत्थान, सामाजिक अत्याचारों से बचाव करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना एवं यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बच्चों ने एकाग्रचित होकर सभी की बातें ध्यान से सुनीं और तालियों से प्रोत्साहन दिया। इस कार्यक्रम से उन्हें कई सामाजिक सीखें मिलीं। बच्चों ने प्रश्न पूछकर थाना प्रभारी से समाधान भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं — किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मेरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, फिलोमिना, अभिजीत सर, संदीप सर, आनंद सर, प्रियंका, वर्षा, रिचा, निम्मी, आस्था, नीता, मधुमिता, रोमा, नादिया, राखी, पल्लवी और जगजीत उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में स्कूल की शिक्षिका मनी कौर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।
