जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट, डोबो घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, विद्युत सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट में प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. सभी घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, बेरीकेडिंग, साफ सफाई, गोताखोर की प्रतिनियुक्ति, लाइफ जैकेट की उपलब्धता, एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की तैनाती, विसर्जन रुट, घाट में डेंजर जोन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि की समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements


