जमशेदपुर : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो का सोमवार को जमशेदपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सर्किट हाउस में उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका था जब सांसद ढुल्लू महतो जमशेदपुर पहुंचे।
Advertisements
Advertisements


सांसद ढुल्लू महतो ने इस दौरान समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन जुटाने की अपील की। बैठक के दौरान तेली साहू समाज ने भाजपा के प्रति अपने संकल्प को पुनः दोहराया और पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

