जमशेदपुर : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हिन्दी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन हिन्दी साहित्य के ऐसे अनमोल रत्न थे, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से जीवन, संघर्ष, प्रेम और भावनाओं को सरल, मधुर और प्रभावशाली भाषा में व्यक्त किया। उनकी प्रसिद्ध कृति “मधुशाला” ने हिन्दी कविता को नई पहचान दी और आज भी यह कृति लोगों के हृदय में जीवित है।
उन्होंने आगे कहा कि बच्चन जी की रचनाएँ युवाओं के लिए प्रेरणा-श्रोत हैं और उनके साहित्य से हमें जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने की सीख मिलती है। उनकी आत्मकथाएँ हिन्दी साहित्य की धरोहर हैं, जिनसे नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बच्चन जी की प्रसिद्ध कविताओं का पाठ किया तथा उनके जीवन पर आधारित प्रस्तुतियाँ दीं। संस्था के प्रशिक्षकों ने भी उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, संजीत महतो, शशिभूषण महतो, पवन महतो, गौरव कुमार महतो, निमाई मंडल, शिशुमाती दास, एवं छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।
