जमशेदपुर : टीएमएच अस्पताल, जमशेदपुर ने घाटशिला के मोहभंडार निवासी गोपाल बेहरा का ₹36,290/- का चिकित्सा शुल्क किया पूर्णतः माफ। गोपाल बेहरा का इलाज टीमएच में चल रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन शेष बिल चुकाने में असमर्थ थे। इस कठिन परिस्थिति में झामुमो के पूर्व जिला नगर अध्यक्ष दालगोविंद लोहरा जी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से संपर्क कर सहयोग का अनुरोध किया।
कुणाल जी ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से संवेदनशील हस्तक्षेप किया और मानवीय आधार पर शुल्क माफ करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने सहानुभूति दिखाते हुए शेष ₹36,290/- की राशि माफ कर दी और मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। परिजनों ने इस सहायता के लिए कुणाल षाड़ंगी जी का हृदय से आभार प्रकट किया l
