जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार के छठी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे 131 यूनिट रक्त संग्रह हुआ अर्जुन मुंडा ने कहा की रक्त की सही मायने में अहमियत का आभास उसदिन होता हैं जिसदिन हमारे अपने को इसकी जरुरत होती हैं, और हमें रक्त मिलने में परेशानी होती हैं उसदिन लगता हैं की काश हम भी किसी शिविर में रक्तदान करते तो रक्त के लिए कही भटकना नहीं पड़ता इसलिए रक्तादान करना हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए।


पूर्णिमा साहू ने कहा हमें सोशल मिडिया के माध्यम से रक्तदान शिविर की प्रचार करनी चाहिए जिससे की ज्यादा से ज्यादा युवाओं और लोगो को रक्दान को जानकारी हो सके और वो अधिक संख्या में रक्तदान कर सके. कार्यक्रम में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्वी सिंहभूम की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमनप्रीत सिंह काले, कुणाल षाडंगी,बारी मुर्मू, पंकज सिन्हा, दिनेश कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में शीलू साहू, आकाश साहू,भूषण प्रसाद, गजेंद्र साहू, ललिता साहू, नंदनी साहू, नेहा साहू, दयाल साहू, संतोष साहू, छगन साहू, ललित साहू, लकेस्वरी साहू, महेंद्र साहू, हनी साहू,शुशील चौधरी, शिवम् चौधरी एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
