जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड़ स्थित डीसी लाउंज पार्लर के पास सोमवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बच्चों के बीच ट्यूशन में हुए विवाद ने जबरदस्त झड़प का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने साकची थाना परिसर और उसके बाहर एक-दूसरे से उलझ गए. इस मारपीट में दोनों पक्षों से।आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में एक पक्ष से कांग्रेस साकची मंडल अध्यक्ष धर्मा राव, संतोष सिंह, राकेश सिंह और भाजपा नेता मोंटी अग्रवाल शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से आसिफ, मिराज सहित अन्य।लोगों को चोटें आई हैं।
छोटे भाई ने मारपीट की जानकारी दी, मैं पहुंचा तो मुझे भी पीटा गया : आसिफ
एक पक्ष से घायल बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा निवासी आसिफ ने बताया कि छोटा भाई कालीमाटी रोड स्थित डीसी लाउंज पार्लर के पास एक कोचिंग में ट्यूशन पढ़ता है। वहीं, डीसी लाउंज पार्लर के मालिक के पुत्र का भाई का विवाद हुआ था। समझौता भी करा दिया गया था। सोमवार की शाम भाई वहां।ट्यूशन पढ़ने गया था। भाई ने मुझे फोन कर बताया कि मेरे साथ मारपीट हुई है। मैं वहां पहुंचा तो लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
इंजेक्शन से किया हमला, महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया : दिलीप
डीसी लाउंज के मालिक दिलीप ने बताया कि ट्यूशन में बेटे और एक बच्चे के बीच।विवाद हुआ था। सोमवार की शाम एक पक्ष से 10-12 युवक मेरे घर के पास पहुंचे और।मारपीट शुरू की। गली के भीतर घुसकर महिलाएं और बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया। बचाने गए युवकों पर इंजेक्शन और तलवार से हमला किया। युवकों के पेट-पीठ में इंजेक्शन घुसा दिया। यहां से फिर युवक बिष्टुपुर में मेरे पार्लर में पहुंचे और वहां भी तोड़-फोड़ की।
पढ़िए प्रभारी थानेदार, साकची अमित सिंह ने क्या कहा….
डीसी लाउंज पार्लर के पास ट्यूशन में बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने बिष्टुपुर स्थित पार्लर में भी तोड़फोड़ की गई है। लिखित शिकायत के आधार पर केस होगा। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
