जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित आनंद होटल के सामने से कल रात अंकित चौधरी अचानक लापता हो गया था. जानकारी के अनुसार, अंकित अपनी मां के साथ होटल आया था. लेकिन कुछ देर बाद अचानक उठकर बाहर निकल गया और फिर से लौटकर नहीं आया उनकी मां ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंकित का पता रॉयल रेजिडेंसी, आदित्यपुर, हरिओम नगर रोड नंबर-5, शिव मंदिर का है। लोकतंत्र सवेरा में खबर चलने के महज 3 घंटे के अंदर अंकित चौधरी, मनिफिट से सकुशल बरामद हो गया. अंकित के परिवारवाले काफी परेशान थे. बेटे के मिलने पर अंकित के परिजनों ने लोकतंत्र सवेरा न्यूज को धन्यवाद दिया. अंकित की मां ने कहा कि खबर चलने के महज कुछ ही घंटे में बेटे का मिल जाना ये आपके प्रयास का नतीजा है. न तो न जाने आगे क्या होता।
Advertisements

