जमशेदपुर : शहर की पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार तड़के सुबह करीब 4:30 बजे कैरव गांधी की सुरक्षित घर वापसी कराई गई, जिसके बाद पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। बेटे के घर लौटते ही माहौल भावुक हो गया और परिजनों ने पुलिस-प्रशासन का खुले दिल से आभार जताया।

🔴 15 दिनों से लापता कैरव गांधी का मामला पूरे राज्य में बना हुआ था सुर्खियों में, जिसको लेकर झारखंड पुलिस से लेकर स्थानीय पुलिस तक लगातार खोज अभियान में जुटी हुई थी। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी थी, जहां पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आ रहे थे।
SSP के नेतृत्व में चला हाई-लेवल ऑपरेशन……
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के कुशल नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इस संबंध में सिटी एसपी शिवाशिष कुमार ने बताया कि—
“प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे शुरू से ही सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया।
तकनीकी निगरानी, संभावित ठिकानों की पहचान और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने यह सफलता हासिल की।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर लिए गए फैसले और टीमवर्क की वजह से कैरव गांधी को पूरी तरह सुरक्षित बरामद किया जा सका।
पिता देवांग गांधी ने जताया पुलिस का आभार…..
कैरव गांधी के पिता देवांग गांधी ने स्थानीय पुलिस और झारखंड पुलिस प्रशासन के प्रयासों की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा—
“पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार संपर्क बनाए रखा।
हमें हर पल भरोसा दिलाया गया कि हमारा बेटा सुरक्षित है — और आज वही भरोसा सच साबित हुआ।”
चौबीसों घंटे चला ऑपरेशन…….
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, SSP, सिटी SP और ग्रामीण SP के बीच बेहतरीन समन्वय तकनीकी इनपुट्स और जमीनी सूचनाओं पर आधारित कार्रवाई दिन-रात मेहनत कर रही कई पुलिस टीमें इन सभी प्रयासों के चलते बिना किसी अनहोनी के यह मिशन सफल रहा।
पुलिस की अपील — परिवार की निजता का रखें सम्मान……
बरामदगी के बाद पुलिस प्रशासन ने आम जनता और शुभचिंतकों से कैरव गांधी के निवास पर भीड़ न जुटाने की अपील की है।
अधिकारियों ने कहा कि—
“लंबे तनाव के बाद परिवार अपने बेटे के साथ निजी समय बिताना चाहता है,
ऐसे में सभी से सहयोग और संवेदनशीलता की अपेक्षा है।”
पुलिस की बड़ी जीत……
यह सफल बरामदगी एक बार फिर साबित करती है कि मजबूत नेतृत्व, त्वरित निर्णय और समर्पित टीमवर्क के दम पर पुलिस प्रशासन किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
