जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित नामदा बस्ती निवासी कन्हैया यादव को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना गोलमुरी थाना और सिटी डीएसपी कार्यालय से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव का इलाज टीएमएच में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से घायल का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि थाना और डीएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े फायरिंग पुलिस की सक्रियता पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। दिनेश कुमार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की। जमशेदपुर में ऐसी हालत कभी नहीं थी लेकिन आज सरकार और शासन के कमजोर रवैए से अपराधी बेलगाम और शहर अशांत।
