समाज के धरोहर को संजोए रखना आज की पीढ़ी की जिम्मेवारी है : कुंवर सिंह निषाद


जमशेदपुर : सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में आज छत्तीसगढ़, गुण्डरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद का आगमन हुआ, जमशेदपुर प्रवास पर छत्तीसगढ़ समाज का एक मात्र शैक्षणिक संस्थान को देखने की इच्छा उन्होंने जताई तो विद्यालय समिति के द्वारा अपने सभागार में अभी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की, समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शाल ओढ़कर, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका और उनकी धर्मपत्नी का अभिनंदन किया, अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा की छत्तीसगढ़ी समाज जमशेदपुर में अपने गौरवमयी इतिहास को बचाए रखा है, छत्तीसगढ़ से टाटा स्टील के स्थापना के समय यहां कमाने खाने के लिए आने वाले लोगों ने अपने समाज के लिए धरोहर का निर्माण किया है उसको संजोए रखना आज की पीढ़ी की जिम्मेवारी है। मुझे यह देख कर प्रसन्नता हो रही है की समाज यहां अपने उन्नत, विकसित और एकजुटता का परिचय दे रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की दूसरी बार विधायक बने कुंवर सिंह निषाद हमेशा से राज्य में सामाजिक चेतना को जगाने का कार्य कर रहे है इनका स्वागत कर हम सभी अपने आप को अभिभूत महसूस कर रहे है।


कार्यक्रम को विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, रायपुर से आए कृपा राम निषाद, सभा पति बिरगांव नगर निगम, दीनू निषाद,पार्षद बिरगांव, हरि शंकर निषाद, जिला पंचायत सदस्य, प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमानंद कौशल ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन सचिव बीरेंद्र कुमार टीनू ने किया, कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष राम नरेश साहू, सालिक दास देवनागन, मोहन कुमार, अशोक सिंह, जैसप लाल देवांगन, प्रमुख लोगों में राम प्रकाश साहू, मोती लाल साहू, चंद्रिका निषाद, गिरधारी लाल पारकर , लालू राम साहू, त्रिवेंद्र कुमार, सुकृत दास मानिकपुरी, राहुल कलवार, संदीप साहू, कामेश्वर साहू, त्रिवेणी कुमार, चंदन दास मानिकपुरी, बेदू बाई, अरुणा देवी, हरिचरण साहू, खेमलाल साहू, जमुना निषाद, इंद्रा साहू, मंजू ठाकुर, कमला निषाद, वीरेंद्र कुमार साहू, रोशन साहू, चंद्रिका निषाद, रूपचंद देवांगन, मोती यादव आदि काफी संख्या में समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।


