जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू इलाके में शनिवार देर शाम एक दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला हुआ। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि यह हमला आपसी विवाद के कारण हुआ था और आरोपियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि बाकी फरार हैं। घायल दुकानदार का नाम विकास साहू है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना की खबर से इलाके में सुरक्षा को लेकर चर्चाएं हो रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
