जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के बजरंग टेकरी स्थित नाले में एक नवजात शिशु के शव को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही मुखिया नीनू कुदादा घटना स्थल पर पहुँची. इसकी सूचना स्थानीय थाने व अंत्योदय संस्था के प्रमुख प्रवीण सेठी को दी।
Advertisements

जहां कानूनी प्रक्रिया के बाद स्थानीय थाने ने शव को अंत्योदय एक अभियान को सुपुर्द कर दिया. अंत्योदय एक अभियान के प्रमुख प्रवीन सेठी ने पार्वती शमशान घाट में पूरे सम्मान के साथ नवजात शिशु के शव को अंतिम विदाई दी. साथ ही ऐसी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए समाज को जागरूक होने की बात कही।
