जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे मिर्जाडीह हाट के समीप शनिवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है और।स्थानीय लोगों एवं राहगीरों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. शव पुलिया के नीचे गिरा हुआ था। यह घटना हत्या है या आत्महत्या, अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Advertisements

