जमशेदपुर : समाजसेवी व बिजनेसमैन रवि जयसवाल ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए जीएसटी दरों पर जो फैसला लिया है वह स्वागत योग्य है. इसके तहत अब जीएसटी की सिर्फ दो दरें पांच और 12 प्रतिशत होंगी। 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने के फैसले पर जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। श्री जयसवाल ने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव से आम आदमी, किसानों और मिडिल क्लास को सीधा फायदा होगा. और जेब पर बोझ कम पड़ेगा।
Advertisements

