जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एम्प्लॉई वार्ड जिनका डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स में चयन हुआ है उन सभी का परिचयात्मक कार्यक्रम एमटीसी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बताते चलें कि टीएमएसटी एवं अप्रेंटिस पास कर चुके कर्मचारी पुत्रों को कौशल्या कार्यक्रम के तहत डिप्लोमा करने के पश्चात नियोजित किया जाएगा। यह पहल महामंत्री आरके सिंह के दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय , अर्का जैन विश्वविद्यालय के डीन डॉ अश्विनी कुमार समेत यूनियन के तमाम ऑफिस बियरर्स मौजूद थे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षुओं को सेफ्टी फर्ट का ध्यान रखते हुए सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करने की शुभकामनाएं दिये। इसमें कुल 29 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। आने वाले दिनों में शेष बचे टीएमएसटी एवं अप्रेंटिस पास कर प्रतिक्षारत कर्मचारी पुत्रों को भी यह सुनहरा अवसर मिलेगा।
