जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के वीमेंस कॉलेज के सामने स्थित बालाजी महिंद्रा के शोरुम के पास काम के दौरान एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई है. जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी 37 वर्षीय गब्बर महिंद्रा शोरुम में मेन लाइन से।वायरिंग करने का काम कर रहे थे. उनके साथ एक हेल्पर भी था. इसी दौरान वह शोरूम की झूली बिजली की तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. वह सड़क पर गिर गए. इसके बाद आनन फानन में उसको टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

