जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन स्वर्गीय भमवत हेम्ब्रम के श्राद्ध कर्म में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में पहुंचकर डॉ. सोरेन ने स्व. हेम्ब्रम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। उन्होंने स्वर्गीय हेम्ब्रम की पत्नी एवं पुत्र से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. सोरेन ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और उनके सहयोगी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर पूरा सहयोग दिया जाएगा।
श्राद्ध कर्म में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मौके पर सुधीर हेंब्रम, संतोष मुर्मू, सुशीला टुडू, संजय हेंब्रम, धनीराम हेंब्रम, बबलू हेंब्रम, अर्जुन हेंब्रम एवं छोटाय टुडू सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का माहौल भावुक और श्रद्धामय रहा, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
