जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मस्जिद के पास स्थित एक क्वार्टर में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी वहां इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह का करीबी बताया जा रहा है, जिसे हथियार के साथ दबोचा गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार और जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
