जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मस्जिद के पास स्थित एक क्वार्टर में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वहां इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी को हथियार के साथ दबोचा. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार और जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

