जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूईलाडुंगरी निवासी दशरथ शुक्ला को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दशरथ शुक्ला से कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।
Advertisements

फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिस किसी बड़े मामले का खुलासा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि दशरथ शुक्ला का नाम कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हो सकता है, जिसकी तफ्तीश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
