जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अमरीक सिंह उर्फ रिंकू को गोलमुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक मैगजीन लगा हुआ देशी पिस्टल, तीन कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है, जिसका उपयोग घटना के दौरान किया गया था।
पुलिस के अनुसार, यह फायरिंग दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम था. घटना में एक डीजे संचालक को तीन गोलियां लगी थीं, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. मौके पर डीएसपी सुनील चौधरी और गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन दल बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए रिंकू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अमरीक सिंह उर्फ रिंकू ने फायरिंग में शामिल होना की बात स्वीकार की पुलिस अब घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है और गिरोह की पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।
